फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth wounded, shot himself on land dispute

भूमि विवाद में खुद पर गोली चलवाई, युवक घायल

Sat, 08 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth wounded, shot himself on land dispute
केलाखेड़ा थाने में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

भूमि विवाद के चलते एक युवक ने अपने सहयोगियों से खुद पर गोली चलवा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल युवक भूमि विवाद के आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शफी और उनके साथियों को फंसाना चाहता था लेकिन पुलिस ने पड़ताल कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल घायल के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक खोखा, प्लाई का टुकड़ा, बोरा बरामद कर लिया।  

विज्ञापन


शुक्रवार रात करबला मोड़ पर गोली लगने से केलाखेड़ा निवासी विशेष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाजपुर सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी से भी डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। मोबाइल पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि केलाखेड़ा निवासी विशेष और नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शफी के बीच भूमि विवाद है। शुक्रवार रात विशेष अपने तीन साथियों के साथ करबला मोड़ के पास पहुंचा और तमंचे से गोली चलवा दी।
विज्ञापन


इससे विशेष गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ताल के बाद पुलिस ने सरकड़ी निवासी देवेंद्र कुमार, केलाखेड़ा निवासी मो. रफी, मो. सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने घटना कबूल ली। सीओ के अनुसार विशेष गुप्ता ने षड्यंत्र के तहत गोली चलवाई थी। पुलिस ने मोबाइल से सूचना के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पड़ताल के बाद पुलिस ने विशेष गुप्ता, मो. सलीम, मो. रफी, देवेंद्र कुमार के खिलाफ धारा 307, 109, 120 बी के तहत केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया। मामले की तफ्तीश की जा रही है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शफी ने समर्थकों के साथ सीओ से मुलाकात कर तहरीर सौंपी और जान-माल की सुरक्षा मांगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed