फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth wins competition.

जूडो, कराटे, वुशु, ताइक्वांडो में 31वीं वाहिनी के खिलाड़ियों का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth wins competition.
रुद्रपुर की 31वीं वाहिनी पीएसी में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
31वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिन चली 20वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय जूडो कलस्टर प्रतियोगिता के जूडो, कराटे, वुशु, ताइक्वांडो व जिम्नास्टिक में 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 19 टीमों को प्रतिभाग करना था, लेकिन किसी कारणवश चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी की टीम प्रतियोगिता में नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम 31वीं वाहिनी पीएसी में मुख्य अतिथि एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, 31वीं पीएसी के सेनानायक ददनपाल ने जूडो कलस्टर प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के लगभग 285 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रुद्रपुर स्टेडियम, देहरादून, काशीपुर व हल्द्वानी से आए जजेज, रेफरियों व पुलिस के एनआईएस कोचों की ओर से समापन किया गया। जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी पीएसी को चल वैजंती प्रदान की गई। जबकि सर्वोत्तम जिम्नास्ट का खिताब देहरादून के हेड कांस्टेबल सुनील चंद्र को मिला। वहां उपसेनानायक बिमल आचार्य, सहायक सेनानायक कमला बिष्ट, राजेंद्र कोश्यारी, महेश कांडपाल, दयाल शरण, राधा थापा, खुर्शीद अली, गिरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
जूडो पुरुष वर्ग में 31वीं पीएसी, रुद्रपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि हरिद्वार ने दूसरा व हरिद्वार की 40वीं पीएसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूडो महिला वर्ग में 31वीं पीएसी रुद्रपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि हरिद्वार की 40वीं पीएसी ने दूसरा व देहरादून जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ताइक्वांडो पुरुष वर्ग में 31वीं पीएसी रुद्रपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि हरिद्वार की 40वीं पीएसी ने दूसरा व बैलपड़ाव की आईआरबी प्रथम ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 31वीं पीएसी रुद्रपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 40वीं पीएसी हरिद्वार ने दूसरा व ऊधमसिंह नगर जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया।
-
वुशु पुरुष वर्ग में 31वीं पीएसी रुद्रपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि देहरादून की आईआरबी द्वितीय ने दूसरा स्थान व पौड़ी गढ़वाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 31वीं पीएसी रुद्रपुर ने पहला, हरिद्वार की 40वीं पीएसी ने दूसरा व नैनीताल जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया।

-
कराटे पुरुष वर्ग में 31वीं पीएसी रुद्रपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि हरिद्वार की 40वीं पीएसी ने दूसरा व देहरादून की आईआरबी द्वितीय ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 31वीं पीएसी रुद्रपुर ने प्रथम, हरिद्वार की 40वीं पीएसी ने दूसरा व देहरादून ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed