फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth.

Udham Singh Nagar News: सीनियर नेशनल वॉलीबाल में उत्तराखंड टीम से खेलेंगे तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Youth.
रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाल ट्रायल में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। 71वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में राज्य के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी उत्तराखंड टीम से प्रतिभाग करेंगे। इससे टीम में चयनित होने वाले अन्य खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ेगा और उत्तराखंड टीम के मेडल लाने की उम्मीद भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में 71वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल किया गया। चयन ट्रायल में प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। रुड़की निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशु नेवी में सेवाएं दे रहे हैं। हरिद्वार निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित रेलवे में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा रामनगर निवासी हर्षित पहले पंजाब टीम की ओर से राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते थे लेकिन उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के समझाने के बाद हर्षित अब राज्य की टीम से खेलने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में खिलाड़ियों को देहरादून से आए राष्ट्रीय रेफरी संजीव शर्मा ने रेफरी ट्रेनिंग भी दी। इसमें खिलाड़ियों को रेफरी बनने के बाद किस तरह का बर्ताव करना है और खिलाड़ियों के लिए कैसे निर्णय लेना है, यह सिखाया गया। वहां उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, मिथलेश कुमार, रतीश नायर, वॉलीबाल कोच सुरेश बिष्ट, सुरेश कुमार, बबलू दिवाकर, मनोज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed