फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

कैनो स्प्रिंट में सर्विसेज और मध्यप्रदेश की टीमें बनीं चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth
गूलरभोज। बौर जलाशय में 33वीं नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में पुरुषों की 18 रेसों में से 17 स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर सर्विसेज की टीम ने चैंपियनशिप हासिल की। वहीं महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की टीम ने सात स्वर्ण जीतकर परचम लहराया। समापन दिवस पर विजेता टीमों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

22 अगस्त से चल रही कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सर्विसेज की टीम ने सभी 18 रेसों में भाग लिया। इसमें 17 स्वर्ण लेकर टीम ने इतिहास रच दिया। वहीं पुरुष वर्ग में रनर अप रही मध्यप्रदेश की टीम ने 10 रजत व छह कांस्य पदक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने सात स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रही। भारतीय पुलिस टीम ने छह स्वर्ण लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सभी विजेता टीमों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कृत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय के साथ जलाशय में चल रही सभी 1000, 500 और 200 मीटर की रेसों को देखकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
(500 मीटर महिला)
कयाकिंग (के-1) - इंडियन पुलिस प्रथम, अंडमान/निकोबार द्वितीय, हरियाणा तृतीय।
कयाकिंग (के-2) - अंडमान/निकोबार प्रथम, इंडियन पुलिस द्वितीय, हरियाणा तृतीय।
कयाकिंग (के-4) - इंडियन पुलिस प्रथम, केरल द्वितीय, उड़ीसा तृतीय।
कैनो (सी-1) - केरल प्रथम, मध्य प्रदेश द्वितीय
कैनो (सी-2) - मध्यप्रदेश प्रथम, उडीसा द्वितीय, केरल तृतीय।
कैनो (सी-4) - मध्यप्रदेश प्रथम, इंडियन पुलिस द्वितीय, उड़ीसा तृतीय।
(500 मीटर पुरुष)
कैनो (सी-1) - सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, इंडिया पुलिस तृतीय।
कैनो (सी-2) - सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, केरल तृतीय।
कैनो (सी-4) - सर्विसेज प्रथम, तेलंगाना द्वितीय, मध्यप्रदेश तृतीय।
कयाकिंग (के-1) - सर्विसेज प्रथम, इंडिया पुलिस द्वितीय, मध्यप्रदेश तृतीय।
कयाकिंग (के-2) - सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, इंडियन पुलिस तृतीय।
कयाकिंग (के-4) - गोआ प्रथम, सर्विसेज द्वितीय, मध्यप्रदेश तृतीय।
(200 मीटर महिला)
कयाकिंग (के-1) - इंडिया पुलिस प्रथम, अंडमान/निकोबार द्वितीय, केरल तृतीय।
कयाकिंग (के-2) - अंडमान/ निकोबार प्रथम, इंडियन पुलिस द्वितीय, केरल तृतीय।
कयाकिंग (के-4) - मध्यप्रदेश प्रथम, केरल द्वितीय, अंडमान/निकोबार तृतीय।
कैनो (सी-1) - केरल प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, यूपी तृतीय।
कैनो (सी-2) - इंडियन पुलिस प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, केरल तृतीय।
कैनो (सी-4) - मध्यप्रदेश प्रथम, उड़ीसा द्वितीय, इंडियन पुलिस तृतीय।
(200 मीटर पुरुष)
कैनो (सी-1) - सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, मणिपुर तृतीय।
कैनो (सी-2) - सर्विसेज प्रथम, गोआ द्वितीय, मध्यप्रदेश तृतीय।
कैनो (सी-4) - सर्विसेज प्रथम, तेलंगाना द्वितीय, इंडियन पुलिस तृतीय।
कयाकिंग (के-1) - सर्विसेज प्रथम, उड़ीसा द्वितीय, मध्यप्रदेश तृतीय।
कयाकिंग (के-2) - सर्विसेज प्रथम, उड़ीसा द्वितीय, दिल्ली तृतीय।
कयाकिंग (के-4) - सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, तेलंगाना तृतीय।
टीमों को मिले कुल पदक
टीम- स्वर्ण - रजत, कांस्य - कुल पॉइंट
मध्य प्रदेश- 07-13-06-138
सर्विस स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड-17-01-00-124
भारतीय पुलिस-06-05-07- 95
केरल-03-03-05-56
उड़ीसा-00-07-04-51
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह-02-02-01- 28
त्रिपुरा-00-03-02- 23
हरियाणा-00-01-03-17
गोआ- 01-01-01- 16
यूपी- 00-00-03-12
दिल्ली- 00-00-01- 04
कर्नाटक- 00-00-00-01-04
मणिपुर-00-00-01-04
उत्तराखंड, पंजाब समेत 15 राज्यों का स्कोर रहा शून्य
रुद्रपुर। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ी एक माह पहले से गूलरभोज जलाशय के पास शिविर लगाकर तैयारियों में जुटे हुए थे लेकिन उत्तराखंड सहित 15 राज्यों की झोली में एक भी पदक नहीं आया। अन्य राज्यों में पंजाब, आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, पुड्डूचेरी, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और झारखंड शामिल रहे। संवाद
उत्तराखंड में वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी की जरूरत
गूलरभोज। उत्तराखंड की टीम से खेल रही चित्रा गुप्ता ने बताया कि वह पिछले चार साल से उत्तराखंड की टीम में खेल रही है। इस समय वह 12वीं की छात्रा है। उन्होंने ओपन नेशनल चैंपियनशिप 2019 में सी-1 में 1000, 500 व 200 मीटर की दौड़ में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। सी-2 में 500 और 200 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीत चुकी हैं। साथ ही भोपाल में स्टैंडिंग बोट में सिल्वर जीता है। बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी की बहुत आवश्यकता है। खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो उत्तराखंड के खिलाड़ी बहुत आगे निकल सकते हैं। संवाद
विष्णु ने 10 साल में जीते 25 मेडल
गूलरभोज। सर्विसेज की टीम से खेल रहे विष्णु रघुनाथ (नेवी) ने स्प्रिंट कैनो सीनियर चैंपियनशिप में के-1 की 200 व 500 मीटर में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। बताया कि वह 10 साल से खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने 25 मेडल जीते हैं। इसमें 10 गोल्ड मेडल शामिल हैं। भोपाल में वर्ष 2019 में हुए इंटरनेशनल कयाकिंग, कैनोइंग ओपन चैंपियनशिप में के-1 में प्रतिभाग किया था। संवाद
मजदूर की बेटी कावेरी ने जीते छह स्वर्ण पदक
गूलरभोज। मध्यप्रदेश भोपाल की रहने वाली कावेरी डीमर ने कयाकिंग व कैनोइंग की 1000, 500 व 200 मीटर की छह रेसों में से पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। बताया कि उसके पिता पेशे से श्रमिक हैं। परिवार बहुत गरीबी से जूझ रहा है। इन दिनों उनका दाखिला चंडीगढ़ युनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष में हुआ है। उन्होंने बताया कि नेशनल गेमों में उन्होंने अब तक 30 गोल्ड और एक सिल्वर जीता है। साथ ही 2022 में इंटरनेशनल में थाईलैंड में कैनो-4 की 200 मीटर रेस में कांस्य पदक हासिल किया था। संवाद
उत्तराखंड की खेल नीति बनाई जाएगी अधिक प्रभावी : मुख्यमंत्री
गूलरभोज में राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर चैंपियनशिप में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की
संवाद न्यूज एजेंसी
गूलरभोज/रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लाई गई खेल नीति को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। खेल नीति के अंतर्गत ऐसी व्यवस्था की गई है कि प्रतिभावान खिलाड़ी को गरीबी भी रोक नहीं पाएगी। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं।
गूलरभोज में चल रही 33वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के बृहस्पतिवार को हुए समापन कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित सभी टीमों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाते हैं। उन्होंने इंडियन कयाकिंग एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से राज्य में खेलों का विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बौर जलाशय क्षेत्र में बसे राजस्व ग्रामों के सड़कों से संबंधित प्रस्ताव को भारत सरकार की सीआरएफ योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। बौर जलाशय क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी मोड में संचालित करने पर भी विचार किया जाएगा। इंडियन कयाकिंग एसोसिएशन के चेयरमैन बलवीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य में शीघ्र ही राफ्टिंग चैंपियनशिप व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, इंडियन कयाकिंग एसोसिएशन के प्रमुख बीएस बरार, डीआईजी (कुमाऊं) नीलेश आनंद भरणे, डीएम युगल किशोर पंत, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह, संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान, पूर्व सांसद बलराज पासी, मैनेजर चैंपियनशिप एवं तकनीकी अधिकारी रामा कृष्ण, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दूबे, सीमा सरकार आदि थे।

प्रेमा विश्वास को मिलेगी आर्थिक सहायता
गूलरभोज। मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय की मांग पर सितंबर में जापान में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में गरीब दिव्यांग खिलाड़ी प्रेमा विश्वास को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इससे पहले प्रेमा विश्वास ने अमर उजाला के माध्यम से कहा था कि जापान में होने वाली प्रतियोगिता में जाने के लिए उनके पास धन नहीं है।

गूलरभोज में विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

गूलरभोज में विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed