{"_id":"60072d7f8ebc3e33de66c4ee","slug":"youth-rudrapur-news-hld4117873159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के आठ छात्रों के लिए एक फरवरी से खुलेगा एथलेटिक्स छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के आठ छात्रों के लिए एक फरवरी से खुलेगा एथलेटिक्स छात्रावास
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम स्थित एथलेटिक्स छात्रावास।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल से बंद पड़े एथलेटिक्स बालक छात्रावास को बोर्ड के आठ छात्रों के लिए एक फरवरी से खोल दिया जाएगा। इससे खिलाड़ी एथलेटिक्स प्रशिक्षण के साथ ही पढ़ाई भी कर सकेंगे।
रुद्रपुर स्टेडियम में बने राज्य के एकमात्र आवासीय एथलेटिक्स बालक छात्रावास में पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार सहित कई जिलों के कुल 24 खिलाड़ी रहते हैं। इनमें से आठ खिलाड़ियों की प्री-बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही खेल विभाग ने इनका परीक्षा शुल्क संबंधित स्कूलों में जमा करा दिया है।
बता दें कि विभाग की ओर से छात्रों का दाखिला नजदीकी स्कूल में ही कराया जाता है। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि खेल विभाग ने डीएम से अनुमति के बाद छात्रावास के बोर्ड परीक्षा वाले आठ विद्यार्थियों के लिए एक फरवरी से छात्रावास को खोलने का निर्णय लिया है ताकि खिलाड़ियों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न आए।