फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth Found Dead in House

बिजली की केबिल का फंदा बनाकर झूला युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth Found Dead in House
सितारगंज। एक युवक संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मृतक के बड़े भाई की चार दिन बाद शादी है। जिसकी घर में तैयारियां चल रहीं थी। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इधर, कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि मृतक के गले पर फंदे के निशान थे। इससे उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को चिंतीमजरा मोहल्ला निवासी मुकेश कन्नौजिया (22) संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पिता प्रेम कन्नौजिय ने बताया कि सुबह करीब छह बजे किसी काम से बाहर जाने के लिए मुकेश को सोते से उठाने के लिए बहू को भेजा। बहू ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह चीख पुकारने लगी। मुकेश का शव पंखे से लगे फंदे से लटका हुआ था। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर सरकड़ा चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
विज्ञापन

मुकेश के पिता राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में प्रधानाध्यापक हैं। माता कुंती देवी गृहणी हैं। परिवार में माता-पिता समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश ने 12वीं पास कर पॉलीटेक्निक का कोर्स किया था। उसे घर में कोई भी परेशानी नहीं थी। तीन भाइयों में सबसे छोटा होने की वजह से परिवार का भी लाडला था। बड़े भाई रामवीर शादी हो चुकी है। 20 मई को बीच वाले भाई धर्मवीर का विवाह है। जिसकी घर में तैयारी चल रही है। इधर, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, बीईओ सुषमा गौरव और हृदेश चौहान ने उनके घर पहुंचकर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed