फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances, police halts funeral

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने अंत्येष्टि रुकवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, police halts funeral
गदरपुर के मृतक अमित का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर दाह संस्कार रुकवा दिया और और शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
विज्ञापन

पपनेजा कॉलोनी निवासी अमर सिंह नेगी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। शनिवार को उनके बेटे अमित नेगी (27) की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। परिजन तत्काल उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए थे। रविवार सुबह नौ बजे परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी बीच चुटकी देवरिया किच्छा निवासी एक महिला ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि मरने वाला अमित उसका पति है। उसने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमित की हत्या की गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने एसआई प्रकाश बिष्ट को टीम के साथ मौके पर भेजा। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने अंतिम संस्कार कार्य को रुकवाते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता अमर नेगी ने बताया कि 18 माह पहले अमित की चुटकी देवरिया निवासी दीया के साथ लव मैरिज हुई थी। आए दिन अमित और दीया में झगड़ा होता रहता था। पांच दिन पूर्व अमित ने अपने फेसबुक अकाउंट से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड की थी।

इसमें उसने चुटकी देवरिया निवासी एक युवक पर आरोप लगाया था कि यदि उसे कुछ होता है तो उसकी मौत का जिम्मेदार उक्त युवक होगा। थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed