Uttarakhand News: आंगन रोशन करने के प्रयास में बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत
घर के आंगन में बल्ब लगाते समय करंट लगने से युवक बेहोश हो गया। परिजन आनन फानन उसे सितारगंज के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शक्तिफार्म इलाके में घर के आंगन में बल्ब लगाते समय करंट लगने से युवक बेहोश हो गया। परिजन आनन फानन उसे सितारगंज के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बैकुंठपुर गांव निवासी मुकुंद मंडल (30 वर्ष) पुत्र अमल मंडल की दादी का 10 दिन पूर्व देहांत हो गया था। मंगलवार को घर में दशा कर्मकांड था। घर में रिश्तेदार भी आए हुए थे। शाम के समय अंधेरा होने पर मुकुंद घर के अंदर से तार लेकर आंगन में बल्ब लगाने लगा।
ये पढ़ें- Haldwani News: 44 पेड़ कुर्बानी देकर कैंसर मरीजों को देंगे जिंदगी, वृक्षों को काटने की केंद्र से मिली मंजूरी