फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Permission from Center to cut trees which are becoming a hindrance in setting up the State Cancer Institute

Haldwani News: 44 पेड़ कुर्बानी देकर कैंसर मरीजों को देंगे जिंदगी, वृक्षों को काटने की केंद्र से मिली मंजूरी

Wed, 11 Sep 2024 11:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:33 AM IST
सार

स्टेट कैंसर संस्थान के निर्माण की उम्मीद जग गई है, क्योंकि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने संस्थान बनाने में आ रही अड़चन को दूर कर 44 पेड़ काटने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
Permission from Center to cut trees which are becoming a hindrance in setting up the State Cancer Institute
44 पेड़ कुर्बानी देकर कैंसर मरीजों को देंगे जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

स्टेट कैंसर संस्थान के निर्माण की उम्मीद जग गई है, क्योंकि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने संस्थान बनाने में आ रही अड़चन को दूर कर 44 पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। अनुमति न मिलने के कारण स्टेट कैंसर संस्थान का काम दो साल से रुका हुआ था।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन स्वामी राम कैंसर संस्थान को अपग्रेड किया जाना है। 2019 में केंद्र सरकार ने स्टेट कैंसर संस्थान के निर्माण को मंजूरी दी थी और प्रोजेक्ट के लिए 103 करोड़ रुपये मंजूर हो गए थे। वर्ष 2021 में पहले चरण में 69 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों के लिए जारी हो गए। पर वन भूमि पर 44 पेड़ होने से काम अटक गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: मुकेश बोरा पर शिंकजा...संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के उच्चाधिकारियों ने मामले के समाधान के लिए सचिवालय, सीएम से लेकर केंद्र तक कई बार फाइलें भेजीं और कई दौर की बैठकें भी कीं। अब वन भूमि से पेड़ कटने की मंजूरी मिलने से प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है।

लंबे इंतजार और काफी प्रयास के बाद दो दिन पहले केंद्र से मंजूरी मिल गई है। अब भवन बनाने, पदों के सृजन समेत सभी कार्य जल्द पूरे हो सकेंगे।
-डॉ. केसी पांडे, स्वामी राम कैंसर अस्पताल और रिसर्च संस्थान के निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed