{"_id":"5fd7b15b8ebc3e3ead4e34c8","slug":"youth-bazpur-news-hld4073658166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग क्रिकेट क्म्लब टीम ने सद्भावना मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग क्रिकेट क्म्लब टीम ने सद्भावना मैच जीता
विज्ञापन
क्रिकेट मैच विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करते समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और जीएम प्रकाश चं?
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालेश्वर सेवा समिति की ओर से चीनी मिल प्रशासन और मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मार्निंग क्रिकेट क्लब की टीम ने मिल प्रशासन को पराजित कर मैच जीता।
सोमवार को चीनी मिल खेल मैदान में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच का शुभारंभ राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और चीनी मिल प्रधान प्रबंधक प्रकाश चंद ने संयुक्त रूप से किया। 20 ओवर में चीनी मिल प्रशासन की टीम ने आठ विकेट खोकर 126 रन बनाए। सुनील ने सर्वाधिक 29 और मिल के जीएम प्रकाश चंद ने 17 रन बनाए।
मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार, विशाल, राजकुमार और रजत ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवर में ही आठ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
बल्लेबाजी कर आसवनी प्रबंधक अतुल चौहान ने 31 और रजत तिवारी ने 22 रनों का योगदान दिया। चीनी मिल प्रशासन की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक मिश्रा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। मैच के समापन पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और चीनीमिल के प्रधान प्रबंधक प्रकाश चंद ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।