बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक युवक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
केलाखेड़ा एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि गांव रामनगर निवासी नावेद पुत्र शहादत अली द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट से सरकार द्वारा जारी निर्देशों के सम्बंध में आपत्तिजनक कॉमेंट व धर्म विशेष पर टिप्पणी करने पर पुलिस ने नावेद काे गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 153(ए)/188/269/270/505(1) (बी),51(ब) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसके कब्जे से माेबाइल बरामद किया। टीम में एसआई प्रवीण कुमार, कॉन्स्टेबल सूरज कुमार आदि थे।