फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth activity in district.

Udham Singh Nagar News: जिला यूथ क्रिकेट शील्ड चैंपियन बनी रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी

Tue, 15 Jul 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
गदरपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से अंडर-14 जिला यूथ क्रिकेट शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। इसमें रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी चैंपियन बनी।
विज्ञापन

अमरपुरी स्थित मौर्य क्रिकेट एकेडमी के मैदान में रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी रामनगर और देवभूमि क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर के मध्य फाइनल खेला गया। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम निर्धारित 40 ओवरों के खेल में 35.5 ओवरों में 160 रनों पर ऑल आउट हो गई। भविष्य रावत ने 68 और हर्षित ने 40 रनों का योगदान दिया। देवभूमि क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कुणाल ने चार, अनाया ने तीन और वंश रावत ने दो विकेट लिए। देवभूमि क्रिकेट एकेडमी 34.4 ओवरों में 112 रनों पर ऑल आउट हो गई। अंशुल ने 35 और विवान ने 21 रनों का योगदान दिया। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से रवि चौहान ने चार, हर्षित पडियार ने दो, कनिष्क और विवेक ने एक - एक विकेट लिए।
विज्ञापन

रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी 48 रनों से जीतकर अंडर-14 जिला यूथ क्रिकेट शील्ड की चैंपियन बनी। फाइनल मैच के हर्षित मैन ऑफ द मैच रहे। टूर्नामेंट के छावनी एकेडमी काशीपुर अक्षय कुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रवि चौहान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, ईशान सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर और ईशान कनिष्क बिष्ट टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। अंपायर राजेंद्र कुमार और एमपी सिंह रहे। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने ट्रॉफी दी। इस अवसर पर मनोज कांडपाल, करण बिष्ट, मनीष सेतिया, मोहित अरोरा, कार्तिक छाबड़ा, बलवंत सिंह, मोहम्मद नवाज आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed