{"_id":"67840f9b01a22eeaee014a14","slug":"youth-activity-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-119681-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल : आज तय हो जाएंगी राष्ट्रीय खेल के लिए सभी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल : आज तय हो जाएंगी राष्ट्रीय खेल के लिए सभी टीमें
Mon, 13 Jan 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेल के शुरू होने में अब गिनती के दिन रह गए हैं। राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में टीम के चयन की प्रकिया भी अंतिम दौर में है। 13 जनवरी तक सभी प्रदेश के एसोसिएशनों को टीम का चयन कर ओलंपिक संघ के पोर्टल पर अपलोड करना है।
प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आगाज 28 जनवरी से हो जाएगा। इसकी तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर में राष्ट्रीय खेलों के छह इवेंट होंगे। चकरपुर में मलखंब तो रुद्रपुर में वॉलीबाल, हैंडबॉल, ट्रैक साइकिलिंग, रोड साइकिलिंग, शूटिंग ट्रैप और स्केट प्रतियोगिता होगी।
एसोसिएशन की तरफ से सभी खेलों की अंतिम टीम का 13 जनवरी तक चयन कर ओलंपिक संघ के पोर्टल पर खिलाड़ियों के नाम सहित पूरा विवरण अपलोड करना है।
स्टेडियम में चल रहे शिविर
वॉलीबॉल का कैंप अभी मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में चल रहा है। हैंडबॉल का अंतिम कैंप सोमवार को स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें आए महिला-पुरुष खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन स्थल और खेल विधाएं--
देहरादून : स्क्वॉश, तीरंदाजी, शूटिंग पिस्टल और राइफल, 5x5 और 3x3 बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, नेटबॉल, वुशु, जूडो, रग्बी सेवन, लॉन बॉल, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, टेनिस, गोल्फ।
हरिद्वार : हॉकी, कबड्डी, कुश्ती।
ऋषिकेश टिहरी : इक्सट्रीम सलालम, कैनोई सलालम, बीच हैंडबाल, बीच वॉलीबाल, बीच कबड्डी।
नई टिहरी : क्याकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट), रोइंग।
अल्मोड़ा : योगासन।
पिथौरागढ़ : बाक्सिंग।
चंपावत : राफि्टंग।
ऊधमसिंह नगर : साइकिलिंग ट्रैक, साइकिलिंग रोड, हैंडबॉल, वॉलीबाल, शूटिंग ट्रैप और स्केट, मलखंब।
नैनीताल : साइकिलिंग एमटीबी, कलारीपट्टू।
हल्द्वानी : फुटबाल, खो-खो, ताईक्वांडो, मॉडर्न पैंटॉथालान, स्वीमिंग, फेंसिंग, ट्रायथलॉन।
राष्ट्रीय खेल के कारण सुधर रही नगर के सड़कों की दशा
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेलों का नगर में आयोजन होने से यातायात सुविधा में सुधार आने लगा है। नगर की बदहाल सड़कें चकाचक होने लगी हैं। अटरिया को जाने वाली सड़क, रेलवे स्टेशन की सड़क के बाद काशीपुर बाईपास पर भी हॉटमिक्स हो गया है। गड्ढों में पटीं इन सड़कों पर यातायात संचालन में व्यवधान आ रहा था। नगर आयुक्त नरेंद्र चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर की सड़कों की दशा सुधारी जा रही है। सड़कें बेहतर होने से यातायात सुगम होगा। संवाद

आयोजन स्थल और खेल विधाएं