{"_id":"67f2d08e069b03d21009ccca","slug":"youth-activity-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-123065-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसीसी रुद्रपुर और सिंह ट्रेडर्स काशीपुर सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसीसी रुद्रपुर और सिंह ट्रेडर्स काशीपुर सेमीफाइनल में
Mon, 07 Apr 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की सर्विस एंड कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार जीत दर्ज कर एसीसी रुद्रपुर और सिंह ट्रेडर्स काशीपुर ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
रविवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्पार्क मिंडा रुद्रपुर और एसीसी रुद्रपुर के बीच खेला गया। स्पार्क मिंडा ने सात विकेट पर 120 रन बनाए। इसमें सुरपाल सिंह ने 32, शंकर सिंह ने 26 और कप्तान पूरन बिष्ट ने 19 रनों की पारी खेली। एसीसी रुद्रपुर की तरफ से पंकज पांडेय ने तीन, एमपी सिंह ने दो, दीपक और कैलाश ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए पवन आजाद ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच आईपीएल काशीपुर और सिंह ट्रेडर्स के बीच हुआ। आईजीएल काशीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसमें शशांक सलेरिया ने 45, मनीष चौधरी ने 29 और अमित यादव ने 25 रन बनाए। सिंह ट्रेडर्स की टीम ने 19वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले सरजीत सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
वहां राजेंद्र कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, सचिन, मोहम्मद नवाज, नमनजीत सिंह, गौरव तिवारी, बलवंत सिंह, आफताब आलम, इंद्रनील, सुशील आदि उपस्थित रहे।