{"_id":"687d41143e3b2dd2eb0ea8ec","slug":"youth-activities-in-district-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-602593-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म ने जीता खिताब
Mon, 21 Jul 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। गोविंद मेमोरियल फुटबाल टुर्नामेंट के खिताबी भिड़ंत में शक्तिफार्म ने कुंडेश्वरी की टीम को 4-0 से पराजित करके चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
शक्तिफार्म के नवनीत प्लेयर ऑफ द मैच, करण रावत प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट, अर्पित बेस्ट गोलकीपर और कुंडेश्वरी के विवेक चौधरी बेस्ट डिफेंडर चुने गए। टुर्नामेंट में उत्तराखण्ड और यूपी की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था।
पवित्र यंग क्लब की ओर से आयोजित टुर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार की शाम को खुदीराम बोस स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया। शक्तिफार्म की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाते हुए मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद कुंडेश्वरी के खिलाड़ियों ने शक्तिफार्म के बारपोस्ट पर कई हमले कर मैच में वापसी का प्रयास किया, मगर रक्षापंति के खिलाड़ियों ने शानदार बचाब किया। अंतिम क्षणों शक्तिफार्म ने दो गोल और कर मैच 4-0 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत दिनेशपुर की अध्यक्ष मनजीत कौर, शक्तिफार्म नप अध्यक्ष सुमित मंडल, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति अध्यक्ष रवि सरकार, सभासद नित्यानंद मंडल, टुर्नामेंट के प्रायोजक सुजय मंडल, सहित अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह के साथ विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ नकद धनराशि प्रदान किया।
अखिलेश मंडल, पियूष सैनी, अमित वैद्य निर्णायक रहे। कमेंट्री और संचालन प्रतीक साह, विशाल मंडल और विश्वजीत घरामी ने की। टुर्नामेंट के संयोजक अमित गुप्ता, पीयूष मंडल, और विनय कुमार ने सभी का आभार जताया।