फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth accused of marrying by hiding religion in rudrapur

Rudrapur: युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, पुलिस ने दूल्हे को दिल्ली से हिरासत में लिया; हो रही पूछताछ

Fri, 13 Dec 2024 11:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Dec 2024 11:59 AM IST
सार

एक युवती को धोखे में रखकर दूसरे धर्म के युवक से रिश्ता कर दिया। जब लड़की शादी के बाद घर पहुंची तो उसे ससुरालियों की हकीकत का पता लगा। पुलिस की मदद से नवविवाहिता अपने घर आ गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Youth accused of marrying by hiding religion in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर की एक युवती को धोखे में रखकर दूसरे धर्म के युवक से रिश्ता कर दिया। जब लड़की शादी के बाद घर पहुंची तो उसे ससुरालियों की हकीकत जानकर गहरा धक्का लगा। पुलिस की मदद से नवविवाहिता अपने घर आ गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


रुद्रपुर शहर के आदर्श कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी पहचान के पिथौरागढ़ के एक युवक ने उनकी बहन के लिए दिल्ली निवासी युवक का रिश्ता कराया था। उनको बताया गया था कि लड़का कुमाऊंनी परिवार से है और दिल्ली में परिवार सेटल है। लड़का दिल्ली में ही कारोबार करता है। उनका परिवार दिल्ली में युवक का घर देखने गया, तो वहां पर सारा माहौल व मकान की रूपरेखा  हिन्दुओं जैसी थी। घर पर छोटा सा एक मंदिर भी था। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से 13 अक्तूबर को सिटी क्लब रुद्रपुर में रीति रिवाजों से रिंग सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न किया गया। 10 दिसंबर अमन चौधरी के परिवार के लोग बरात लेकर उनके घर पर आये थे। सभी कार्यक्रम हिन्दू रीति रिवाज से हुए थे। बरात विदाई के बाद बहन के साथ वह, दो बहनोई, दो चचेरे भाई लड़के के घर दिल्ली गये थे। यहां पूरा माहौल ही बदला हुआ था। अधिकतर लोग मुस्लिम भेस भूसा में थे। कुछ रीति रिवाज मुस्लिम विधि से अपनाये गये। उनको संदेह हुआ जानकारी ली गई तो पता चला की युवक दूसरे धर्म का है। जब प्रार्थी ने इसकी जानकारी उक्त अमन के परिवार से लेनी चाही तो, उन्होंने कबूल किया की ये लोग दूसरे धर्म के है।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि जानबूझकर लड़के वालों ने उनका धर्म नष्ट करते हुए बहन का धर्मान्तरण कराने का प्रयास किया गया है। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दिल्ली से युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed