फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Young generation wandering by adopting western culture: English Singh

पाश्चात्य संस्कृति अपनाकर भटक रही युवा पीढ़ी : अंग्रेज सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Young generation wandering by adopting western culture: English Singh
बाजपुर/केलाखेड़ा। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विशाल दीवान सजाया गया। इस दौरान कथावाचक, रागी जत्थों और स्कूली बच्चों ने शबद कीर्तन किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में हेड ग्रंथी भाई अंग्रेज सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने बेटे और बेटियों में कोई अंतर नहीं समझा। उन्होंने बेटी और बेटों को बराबर स्नेह और दुलार दिया। लेकिन आज का मानव दहेज के लोभी हो गया है। कन्या भ्रूण हत्याएं बढ़ रही हैं। गुरु गोविंद सिंह जी इस कुप्रथा के हमेशा खिलाफ रहे। आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति में पढ़कर धार्मिक संस्कारों से भटक रही है।
विज्ञापन

वहां हुजूरी रागी भाई राजेंद्र सिंह, ग्रंथी सभा के अध्यक्ष रणधीर सिंह पन्नू, गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष सुखजीत सिंह पूनिया, सचिव कुलवंत सिंह, दलजीत रंधावा, अवतार सिंह, संतोख सिंह, अमरजीत चीमा, दर्शन सिंह, पलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, कुलदीप चौधरी, अमरिंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केलाखेड़ा गुरुद्वारा में भी विशाल दीवान सजाया गया। इस दौरान कथावाचक श्रेष्ठ सिंह खेड़ा, एसजीपीसी इंचार्ज काशीपुर भाई हरजिंदर सिंह, भाई करनैल सिंह ने गुरु महिमा का बखान किया। ग्रंथी भाई सलविंदर सिंह ने सिख इतिहास और शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में एसजीपीसी मिशन काशीपुर के प्रचारक भाई गुरु शरण सिंह, जसविंदर सिंह ने स्कूली बच्चों से सवाल पूछे सही जवाब देने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहां सुरेंद्र सिंह, डॉ. मनोहर सिंह, परमजीत सिंह, नरेश सिंह, हरजिंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, गुरबख्श सिंह, सरदूल सिंह, गुरमीत सिंह, अजय कालड़ा, बूटा सिंह, ज्ञान सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed