{"_id":"69af22d5c302bb6f4c084f07","slug":"you-will-escape-the-influence-of-power-today-but-you-will-regret-it-later-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138221-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आज आप सत्ता के प्रभाव से बच जाएंगे, बाद में पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आज आप सत्ता के प्रभाव से बच जाएंगे, बाद में पछताएंगे
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा पार्षद के बेटे और उसके दोस्ताें पर लगे छेड़छाड़ के आरोप में अभी तक कार्रवाई न होने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। आज आप सत्ता के प्रभाव से बच जाएंगे लेकिन जब सत्ता जाएगी तब पछताएंगे।
सोमवार को पूर्व विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह कह रहे हैं कि पार्षद पुत्र ने जो कृत्य किया है वह माफी लायक नहीं है। इस मामले में पार्षद को खुद आगे आकर बच्ची के साथ खड़े होना चाहिए था लेकिन वह अपने बेटे को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबकुछ सत्ता की आड़ में हो रहा है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ये बहुत दिन तक नहीं चलेगा। पार्षद को कम से कम बच्ची से जाकर माफी तो मांग ही लेनी चाहिए थी। उसकी हाय और बद्दुआ ऐसी लगेगी की मिट्टी में मिल जाओगे। ठुकराल ने कहा कि रंपुरा संत कबीर का क्षेत्र है लेकिन रंपुरा कबीर पंथी नहीं रहा। ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए जो बहन-बेटियों का अपमान करें।