फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   You are a beautiful beauty... who are your thoughts...

Udham Singh Nagar News: सुंदर मुंदरिये हो... तेरा कौन विचारा हो...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
You are a beautiful beauty... who are your thoughts...
खटीमा के नोजगे स्कूल हैप्पी में लोहड़ी जलाते बच्चे। संवाद - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर। सुंदर मुंदरिये हो... तेरा कौन विचारा हो.., सेर शक्कर पायी.. होए सहित तमाम लोहड़ी गीतों से तराई की शाम खुशनुमा हो गई। जगह-जगह पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी जलाई और ढोल नगाड़ों पर नृत्य भी किया। इस दौरान फसलों की अच्छी पैदावार होने की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री सनातन धर्म सभा की ओर से मुख्य बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर) व हरि मंदिर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अग्नि देव का भक्ति भाव से पूजन कर राष्ट्र एवं अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही बच्चों की आयु व अरोग्यता के लिए परिवार के लोगों ने प्रार्थना पूर्व तिल, रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकार्न, गजक आदि अर्पण कर अग्नि देव से आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व लोहड़ी उत्सव के मुख्य अतिथि एसपी सिटी मनोज कत्याल ने लोहड़ी में अग्नि प्रज्वलित की। बाद में सभी ने समूह में बैंड बाजे की धुन पर भांगड़ा नृत्य किया। इस दौरान सभा के प्रधान महेश बब्बर, उप प्रधान विजय जग्गा, सरपरस्त नंदलाल भुड्डी, महामंत्री ओमप्रकाश अरोरा, हरिचंद मिड्डा, संजय जुनेजा, राकेश सुखीजा आदि थे। इधर, हरि मंदिर के समीप गली में लोहड़ी पर्व के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, रोहतास बत्रा, ओमप्रकाश अरोड़ा, अमित अरोड़ा, राजेंद्र अरोड़ा, शगुन अरोड़ा आदि थे।
विज्ञापन

सानू दे दे लोहड़ी तुहाड़ी बनी रवे जोड़ी पर थिरकीं महिलाएं
काशीपुर। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व में एक दिन का अंतर होता है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी पर्व नई फसल कटाई की खुशी, नवजात शिशु और नव विवाह की खुशी में पंजाबी समुदाय द्वारा बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र के मुख्य मोहल्ले निवास नगर, पद्मावती कॉलोनी, प्रभु विहार कॉलोनी, आवास-विकास, शिव नगर, गिरीताल, वैशाली कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले पंजाबी समुदाय के लोगों ने अपने घरों के बाहर लोहड़ी जलाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने मूंगफली, पॉपकॉर्न, रेवड़ी, गजक आदि लोहड़ी में चढ़ाकर घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
पंजाबी समाज के सदस्यों ने सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो। दूल्ले धी ब्याही हो सेर शक्कर पाई हो। सानू दे दे लोहड़ी तुहाड़ी बनी रवे जोड़ी आदि पारंपरिक गीत गाकर और ढोल-नगाड़ों पर जमकर देर शाम तक थिरके और एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। साथ ही कई स्थानों पर बच्चोें ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। उधर बाजार में जगह-जगह लोहड़ी पर्व को लेकर मूंगफली, गजक, रेवड़ी, पॉपकॉर्न की दुकानें सुबह से सज गई थीं जहां लोगों ने खूब खरीदारी की। साथ ही घरों में कई तरह के पकवान बनाए गए। संवाद
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई लोहड़ी
गदरपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह लोहड़ी जलाकर सुख, शांति, समृद्धि की कामना की गई। लोहड़ी पर्व पर खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने लोहड़ी पर्व पर मक्का के फुल्ले, मूंगफली, रेवड़ी, गजक आदि खरीदी।
नगर के मुख्य बाजार, सकैनिया रोड एवं गूलरभोज रोड पर व्यापारियों द्वारा जगह-जगह लोहड़ी जलाई गई। अनाज मंडी में भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित विजय कुमार शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश घीक, महामंत्री राजेश बजाज और कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी ने संयुक्त रूप से लोहड़ी जलाई और प्रसाद का वितरण किया। वहां पर विजय सुखीजा, अशोक हुडिया, वेदराज बजाज, अनिल गगनेजा, राजकुमार भुड्डी, अशोक धीर, विजय भुड्डी, राजेश अग्रवाल, सुनील घीक, टीकम खेड़ा आदि मौजूद थे। संवाद
नोजगे स्कूल में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लोहड़ी प्रज्ज्वलित कर उसकी परिक्रमा की गई और मूंगफली, गुड़ एवं भुने मक्का का प्रसाद वितरण किया गया। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी) की प्रबंधिका सुरेंद्र कौर ने यहां मौजूद छात्र-छात्राओं को लोहड़ी की बधाई देते हुए लोहड़ी पर्व की महत्ता से अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, रमेश ओली, सत्येंद्र पांडे, विरेंद्र सिंह समेत मलखंभ खेल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। संवाद

हर्षोल्लास के साथ मनाई लोहड़ी
बाजपुर /केलाखेड़ा। क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार शाम को पंजाबी समाज के लोगों ने परंपरागत तरीके से अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते करते हुए तिल, खीलें, गुड़ के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान छोटे बच्चों ने घर-घर जाकर लोहड़ी गीत सुना कर पर्व मनाया। लोगों ने पंजाबी गीतों पर नृत्य किया। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने खीलें, मूंगफली, गुड़, रेवड़ी आदि का प्रसाद बांटा। वहां अनिल कालरा, वीना कालरा, संजय वर्मा, अजय कालरा, सहज, एकता, दिव्यांका, मंजू बृजेश, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

गदरपुर में लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित करते आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश घीक।

गदरपुर में लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित करते आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश घीक।- फोटो : RUDRAPUR

काशीपुर में लोहड़ी पूजन करती महिलांए। संवाद

काशीपुर में लोहड़ी पूजन करती महिलांए। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed