{"_id":"5c89500dbdec22147760edc1","slug":"yoga-eliminates-malignant-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"असाध्य बीमारियों से निजात दिलाता है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असाध्य बीमारियों से निजात दिलाता है योग
Thu, 14 Mar 2019 12:16 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर ओम वाटिका में अपराजिता प्रमाण पत्र दिखातीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की ओर से योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को योग के माध्यम से जागरूक किया गया। बुधवार को मोहल्ला गिरीताल स्थित ओम वाटिका में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम नेगी ने किया। महिला सुंदर कांड समिति, महिला पतंजलि योग समिति, धरोहर उत्तराखंड महिला संस्कृति, काशीपुर राइजिंग फाउंडेशन, ग्रीन वॉलियंटर ग्रुप समेत कई महिलाओं ने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
योग शिक्षिका नमिता पंत ने लय, मंत्र, हठ, राज, कर्म, समाधि योग के बारे में जानकारी देकर योग सिखाया। इससे पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसपुर खुर्द के छात्रों ने ताड़ आसन, वक, मंडूक, धनुर, सर्वांश, शशांक आसन की प्रस्तुति दी। अधिवक्ता कामिनी श्रीवास्तव ने महिलाओं को कानूनी संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
वहां महिला पतंजलि योग समिति की गीता कश्यप, भगवती बिष्ट, नीमा पांडे, जानकी पंत, कल्पना शर्मा, गीता सैनी, अलका पाल, भावना खनूलिया, सुधा राय, जानकी देवी, लता शर्मा, मनिका अग्रवाल, पिंकी अरोरा, नेहा, मंजू, आशा, लाल सिंह नेगी, अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन