{"_id":"63b999e8d3fc7c4bce47d4b0","slug":"yellow-tiger-blue-lion-register-victory-khatima-news-hld4878737111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यलो टाइगर, ब्लू लॉयन ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यलो टाइगर, ब्लू लॉयन ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
ताइक्वांडों प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ राहुल सिंह।
- फोटो : KASHIPUR
खटीमा। पॉलीप्लैक्स फैक्टरी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन रस्साकसी एवं धीमी साइकिल दौड़ हुई। इनमें यलो टाइगर और ब्लू लॉयन की टीमों ने जीत दर्ज की।
शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय खेल महोत्सव का फैक्टरी प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने उद्घाटन किया। पहले दिन पॉलीप्लैक्स कर्मचारियों के बीच रस्साकसी और धीमी साइकिल दौड़ हुई। रस्सी खींच में यलो टाइगर विजेता और ब्लू लॉयन उपविजेता, धीमी साइकिल दौड़ में ब्लू लॉयन विजेता और रेड ईगल उपविजेता रहे। प्रबंधक वर्मा ने बताया कि रविवार को खेल महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टीटी, शतरंज, कैरम आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर रविंद्र कुमार गुप्ता, संजीव मित्तल, गणेश चंद्र तिवारी, मनोज यादव, मानवेंद्र पंत, पंकज वशिष्ठ, ललित सक्सेना, देवेंद्र जोशी, गणेश भंडारी, आनंद बली आदि थे।
............................
छावनी स्कूल के राहुल ने नेशनल ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण
काशीपुर। छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के कक्षा 12वीं के छात्र राहुल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। एसजी पब्लिक स्कूल गाजियाबाद में सीबीएसई की ओर से 31 से चार जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीबीएसई नेशनल लेवल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-68 किग्रा भार वर्ग में छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र राहुल सिंह ने स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक कामाक्षी सिंह, एनसी सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सपरा, छावनी स्पोर्ट्स एकेडमी के आशीष कुमार सिंह, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर तरुण पोपली, पवन बिष्ट और अन्य शिक्षकों ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद

खटीमा पॉलीप्लैक्स फैक्टरी में आयोजित खेल महोत्सव में रस्सी खींचते कर्मचारी। संवाद- फोटो : KHATIMA
विज्ञापन