{"_id":"68f3f30c78c1ff1cb50a8e20","slug":"workers-were-distraught-after-losing-four-companions-khatima-news-c-236-1-ktm1001-111808-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चार साथियों को खाेने से बदहवास हुए मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चार साथियों को खाेने से बदहवास हुए मजदूर
Sun, 19 Oct 2025 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। नानकमत्ता में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में चार साथियों को खाेने के बाद खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर दिनभर बदहवास नजर आए।
ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे उन्होंने मौत को साक्षात देखा हो। घायल मजदूर घटना के बारे में फोन पर मृतकों के परिजनों बताने का साहस भी नहीं जुटा पा रहे थे।
खटीमा उप जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हसनगढ़, यूपी निवासी जयवीर सिंह, प्रदीप और पुरुषोत्तम से प्रतापपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
मजदूरों ने बताया कि तीन माह से यहां ठेके पर बिजली की लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। शनिवार सुबह वह दिवाली मनाने के लिए अपने घरों को जा रहे थे लेकिन नानकमत्ता में हुई सड़क दुर्घटना में उनके चार साथियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अखिलेश और गुरमुख अविवाहित थे। इधर, सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उनके रात के समय खटीमा पहुंचने की संभावना है।