{"_id":"5c72e7cdbdec227d9070d046","slug":"workers-on-the-booth-should-be-like-a-soldier-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर कार्यकर्ता रहें सैनिक की तरह मुस्तैद : भट्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर कार्यकर्ता रहें सैनिक की तरह मुस्तैद : भट्ट
Mon, 25 Feb 2019 07:01 PM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर सैनिक की तरह मुस्तैद रहें। बूथ कार्यकर्ता को हर घर और हर वोटर की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बूथ जीता तो चुनाव जीता का नारा भी दिया। लोकसभा में दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश का जो दायित्व दिया है, उसे निभा रहा हूं। जो आदेश मिलेगा, उसका पालन होगा।
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में रुद्रपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों, पालकों व बीएलए-टू के पदाधिकारियों के त्रिशक्ति सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांच वर्षों में भारत विश्व में नंबर वन राष्ट्र बन गया है। महाकुंभ में 247 देशों के लोग शोध करने पहुंचे और कुंभ को विश्व धरोहर का दर्जा मिला है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ट्रांजिट कैंप और महतोष मोड़ से नवाबगंज तक सड़क निर्माण की मांग की। कहा कि ट्रांजिट कैंप की सड़क बनी तो 40 हजार मतदाताओं को लाभ होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार ने बूथ प्रबंधन की जानकारी दी। सम्मेलन के समापन पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इधर, प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले से पूरा देश शोक में है और कांग्रेसी अपने नेताओं के सम्मान में कार्यक्रम कर नोट उड़ा रहे हैं, जो कि घटिया हरकत है। उन्होंने धारा 35-ए की सुनवाई के मामले पर टिप्पणी से इनकार किया। वहां पूर्णकालिक जगदीश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, विवेक सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू भुड्डी, मेयर रामपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, केके दास, ललित मिगलानी, अजीत साहा, दीपक ग्रोवर, शालिनी बोरा, ललिता पाठक आदि थे।
विज्ञापन
राहुल और ममता को भी लिया आड़े हाथ
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि कल तक जो हिंदुत्व के विरोधी थे, वे आज धोती और जनेऊ पहनकर निकलने लगे हैं। भाजपा देश की संस्कृति और विरासत को संभालने का काम कर रही है।
लाभार्थियों के घरों में दीप जलाएंगे भाजपाई
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि 26 फरवरी की शाम छह से रात आठ बजे तक पार्टी का कमल ज्योति कार्यक्रम होगा। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर आयुष्मान योजना और सरकार की अन्य योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घर दीप जलाएंगे। यदि कांग्रेसी ने लाभ लिया तो उनके घर भी जलाए जाएंगे।
पार्टी से निष्कासित नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे
रुद्रपुर। निकाय चुनाव में सिंह कॉलोनी से पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ता रविंद्र धामी को छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। रविवार को सम्मेलन हुआ तो रविंद्र भी पहुंचे थे। जब प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात की। कहा कि जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे। बताया जा रहा कि रविंद्र को एक प्रकोष्ठ में जगह दी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष बिफरे, नदारद पदाधिकारियों की रिपोर्ट तलब
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन में कई बूथों के पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने से प्रदेशाध्यक्ष का पारा चढ़ गया। खुद महानगर अध्यक्ष के बूथ से भी पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे। इसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने मंच से खूब खरीखरी सुनाई और एक सप्ताह के भीतर नदारद पदाधिकारियों की रिपोर्ट जिला महामंत्री से तलब की है। साथ ही ऐसे लोगों को हटाकर दूसरे लोगों को दायित्व दिए जाने के निर्देश दिए।
सम्मेलन की शुरुआत करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार ने बूथवार पदाधिकारियों के नाम पुकारे तो बूथ एक से 10 तक के बूथ अध्यक्ष पालक और बीएलए टू नदारद थे। सुरेश बूथ 18 तक पहुंचे ही थे कि बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी मंच पर बैठे प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट को अखर गई। उन्होंने खुद माइक थामा और मौजूद पदाधिकारियों से उनके बूथ नंबर पूछे लेकिन अधिकांश पदाधिकारी बगलें झांकने लगे। जनसंघ और भाजपा की स्थापना के सवाल का भी उनको जवाब नहीं मिल सका। उन्होंने बूथ संख्या 51 के बारे में पूछा तो महानगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने खुद का बूथ बताया लेकिन बूथ से कोई भी पदाधिकारी वहां मौजूद नहीं था। इससे नाराज प्रदेशाध्यक्ष बोले, जब महानगर अध्यक्ष के बूथ से पदाधिकारी नहीं आए तो दूसरे बूथों का भी यही हाल होगा। उन्होंने नदारद पदाधिकारियों की एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
हर बूथ तक भाजपा को मजबूत करने का आह्वान
खटीमा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा विधानसभा क्षेत्र का त्रिशक्ति सम्मेलन रविवार को ब्लॉक सभागार में हुआ। इसमें सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट की अध्यक्षता और अजय मौर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पांच वर्षों के सुशासन को लेकर जनता के बीच जाएं। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बूथ स्तर पर अधिक मेहनत करने पर जोर दिया। विधानसभा क्षेत्र संयोजक भैरव दत्त पांडे ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहां पर रमेश प्रजापति, संतोष अग्रवाल, नंदन सिंह खड़ायत, राजपाल सिंह, दीपा देवी, रमेश जोशी, सतीश भट्ट, धाना भंडारी, महेंद्र दिगारी, देव सिंह धामी, दीपक तिवारी, ठाकुर हरेंद्र सिंह आदि थे।
भाजपा का त्रिशक्ति सम्मेलन सम्पन्न
किच्छा। यहां त्रिशक्ति सम्मेलन में मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वितों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाया जाएगा। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार दलित शोषित, पिछड़े किसान व मजदूर को विकास की मुख्यधारा में लाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। संचालन धीरेंद्र प्रताप सिंह और विवेकदीप सिंह ने किया। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्वांजलि दी गई। वहां विधानसभा संयोजक धर्मराज जायसवाल, कुंदनलाल खुराना, किशन गोयल, राजेश तिवारी, डीएन यादव, विपिन जल्होत्रा, अतुल त्यागी, जानकी तिवारी, मधु अरोरा, पिंकी डिमरी, रोहित कालरा, सर्वेश राय आदि थे।