{"_id":"5ec379158ebc3e903c17eab5","slug":"workers-have-not-yet-reached-bengal-from-haridwar101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0 : हरिद्वार से बंगाल के लिए अभी नहीं चली ट्रेन, घर जाने को बेताब हैं मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0 : हरिद्वार से बंगाल के लिए अभी नहीं चली ट्रेन, घर जाने को बेताब हैं मजदूर
Tue, 19 May 2020 04:17 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
बरातघर हरिद्वार में बंगाली मजदूर।
- फोटो : AMAR UJALA
स्थानीय प्रशासन ने 17 मई को 280 बंगाली मजदूरों को कोलकता रेल से भेजने के लिए हरिद्वार भेज दिया, लेकिन अभी तक रेलवे ने रेलगाड़ी नहीं चलाई है। हरिद्वार से एक बंगाली मजदूर दघपाकर ने बताया कि उनको प्रशासन ने रेलवे स्टेशन से 8 किलोमीटर दूर वाटिका फार्म हाउस लक्सर रोड हरिद्वार के एक बारात घर में ठहराया है।
विज्ञापन
हालांकि खाने पीने की पूरी व्यवस्था है। मजदूरों की सख्या लगभग साढ़े तीन सौ है, जिनमें काशीपुर से भेजे गए 280 मजदूर भी शामिल हैं। अधिकारी बता रहे हैं कि जल्दी कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन लगने वाली है। तब उनको ट्रेन में बैठा दिया जाएगा मजदूर घर जाने के लिए परेशान है।
विज्ञापन