फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers Demand Old Pension Schemes

पुरानी पेंशन बहाली की मांग, गोल्डन कार्ड योजना पर भी नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Workers Demand Old Pension Schemes
रुद्रपुर में पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अधिवेशन में बोलते प्रांतीय संरक्षक मिश्रा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें कर्मचारियों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की। इस दौरान किशोर राणा को जिलाध्यक्ष और प्रदीप कुमार यादव को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग परिसर में अधिवेशन के पहले सत्र में मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय संरक्षक मनोहर कुमार मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण से अब तक संगठन कार्मिकों की हर मांग को पुरजोर ढंग से उठाता रहा है। लेकिन सरकार लगातार कार्मिकों का उत्पीड़न करती आई हैं। कहा कि गोल्डन कार्ड के नियमों के संशोधन के लिए दो दौर की वार्ता मुख्यमंत्री से हो चुकी है और शीघ्र संशोधन की सहमति व्यक्त की गई है। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन लोनिवि के मंडल अध्यक्ष चारु पंत और फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला मंत्री मोहन सिंह राठौर ने पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसदों की पेंशन में लगातार इजाफा किया जा रहा है लेकिन कार्मिकों को पेंशन से वंचित करना मौलिक अधिकारों का हनन है। परिवहन विभाग कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था को पूर्ववत रखने की मांग की।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में मुख्य चुनाव अधिकारी मनोहर कुमार मिश्रा, चुनाव अधिकारी सुषमा चौधरी, पर्यवेक्षक आरएस ऐरी और आरसी जोशी ने चुनाव संपन्न कराए। इसमें अध्यक्ष पद पर किशोर राणा ने प्रतिद्वंद्वी पीएस कैड़ा को 15 मतों से हराया। इसके बाद अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। सर्वसम्मति से अमर सिंह चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश सिंह राणा उपाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश संयुक्त मंत्री, राजू जीना संगठन मंत्री और मुसलिम अंसारी कोषाध्यक्ष चुने गए। वहां प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस नेगी, मंडलीय मंत्री रमेश चंद्र जोशी, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस मेहरा, हेम चंद्र पोखरिया, केके आर्य, ममता बिष्ट, पूरन सिंह डांगी, अनिल आर्या, मदन मोहन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed