फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker's death due to the grip of current, Pilibhit Nuria of UP is dead

बिजली फिटिंग का काम करने पीलीभीत से आया था युवक, करंट की चपेट में आकर हो गई मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Worker's death due to the grip of current, Pilibhit Nuria of UP is dead
खटीमा। क्षेत्र के लोहियाहेड कस्बे में एक घर में बिजली फिटिंग का कार्य करने आया श्रमिक करंट की चपेट आ गया। जिसे नागरिक अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।मृतक यूपी के जिला पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र का निवासी था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत, न्यूरिया निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद यासीन रविवार को ठेकेदार के साथ लोहियाहेड में एक घर में बिजली फिटिंग का कार्य करने आया था। दोपहर खाना खाने के बाद अपने साथी के साथ आराम कर रहा था कि अचानक पांव करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉ.अकलीम अहमद, फार्मासिस्ट केएस वल्दिया ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई बबीता ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसआई ने बताया कि यासीन के घर में मां, दो भाई हैं। वह ठेकेदार के साथ बिजली फिटिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed