फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers began an indefinite fast

श्रमिकों ने शुरू किया आमरण अनशन

Fri, 02 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Workers began an indefinite fast
सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठे श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
। सिडकुल स्थित प्रिकाल फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिकों की कार्य बहाली की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को फैक्ट्री के श्रमिकों ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



बता दें प्रिकाल फैक्ट्री से साथियों को निकाले जाने के खिलाफ फैक्ट्री के श्रमिक पिछले कई दिनों से आंदोलन की राह पर हैं। श्रमिकों के आंदोलन की लगातार हो रही अनदेखी से खफा श्रमिकों ने प्रिकाल मजदूर संगठन के बैनर तले बृहस्पतिवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष नेहा, रूपा, पूजा, पूनम, मनमोहन और ललित मोहन ने आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन पर बैठे श्रमिकों के समर्थन में अन्य श्रमिकों ने धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सभा में श्रमिक नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में बेटियां आमरण अनशन को विवश हो रही हैं। जब तक कार्य बहाली नहीं की की जाती तो उनका आमरण अनशन समाप्त नहीं होगा। वक्ताओं ने कहा 6 सितंबर को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष श्रमिकों का महा सम्मेलन होगा इसके बाद नगर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान हीरालाल सागर, उत्तम वर्मा, कैलाश भट्ट, मुकुल, पूर्णिमा, सुमन, कविता, उर्मिला, माधुरी, बबीता, रागिनी, चांदनी, नीरज, मोहित, भूपेंद्र आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed