फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker Fell From Under Construction Site

निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर श्रमिक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Worker Fell From Under Construction Site
खटीमा। क्षेत्र के भुजिया नंबर तीन में दो मंजिला निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक श्रमिक को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। बेहद गरीब परिवार पीलीभीत जिले से आकर यहां किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को निर्माणाधीन मकान के छत से गिरकर खेतलसंडा निवासी 20 वर्षीय संतोष पुत्र राम अवतार की मौत हो गई। ठेकेदार ने देर रात परिजनों को सूचना दी। इस पर रात में पुलिस ने शव कब्जे में लिया और बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, अस्पताल में मृतक के पिता मूलरूप से पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के मूसेपुर निवासी राम अवतार ने बताया कि वह हाल में खेतलसंडा में रहते हैं। परिवार में बेटा संतोष और 13 वर्षीय बेटी अनीता और पत्नी हैं। दोनों पिता-पुत्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह मसाला देने का कार्य करते समय निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिरा लेकिन ठेकेदार ने रात आठ बजे सूचना दी। मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed