फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work to improve railway system

रेल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए करें काम 

Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Work to improve railway system
काशीपुर जंक्शन का निरीक्षण करते महाप्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने काशीपुर रेलवे जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण कर संरक्षा और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को रेल व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने की हिदायत दी। इस दौरान कई विभागों के अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल शुक्रवार दोपहर एक बजे संबद्ध विभागों के मुख्य अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण यान से काशीपुर जंक्शन पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने मुरादाबाद-काशीपुर के बीच पड़ने वाले रोशनपुर, पीपलसाना स्टेशनों का भी वार्षिक निरीक्षण किया। काशीपुर में प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आरपीएफ की पुरानी बैरक को किसी अन्य प्रयोजन के लिए उपयोग करने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक अग्रवाल ने रोलिंग हट की प्रकाश क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने डीजल लॉबी, प्रतीक्षालय, स्वास्थ्य केंद्र, टिकट काउंटर और डॉरमेट्री कक्ष का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने आरपीएफ के बुजुर्ग हेड कांस्टेबल शशि भूषण मिश्रा के हाथों 12 बेड के बैरक का फीता काटकर उद्घाटन कराया। उन्होंने मुख्य लोको निरीक्षक रंजीत कुमार को 10 हजार रुपये, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके भारती को 20 हजार का इनाम दिया। 2 एमआर लैंथ गैंग को अच्छा कार्य करने के लिए मुरादाबाद में 20 हजार रुपये, वाणिज्य व स्वास्थ्य विभाग को 20-20 हजार रुपये, अन्य विभाग को 30 हजार रुपये का नकद इनाम दिया। इस दौरान रेल सरंक्षा आयुक्त एसके पांडेय, मुख्य प्रशासन अधिकारी (निर्माण) एलएम झा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर पीडी शर्मा, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक पीसी मिश्रा, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके सिंह, मुख्य कार्मिक अधिकारी एलबी राय, मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सतीश चंद्रा, मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने उठाई मांगें 
काशीपुर। काशीपुर-लालकुंआ-बरेली संभाग के बीच नियमित यात्रा करने वाले एमएसटी धारकों ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। एमएसटी धारकों का कहना है कि ट्रेन संख्या 55320 का समय बदलकर पुराने समय सांय 17:45 बजे काशीपुर, शाम 19: 15 बजे लालकुआं से चलवाने की मांग की। साथ ही ट्रेन संख्या 15058 रामनगर से आगरा तक प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली आगरा फोर्ट का संचालन प्रतिदिन करने की मांग की। वहां पर मनोज पाठक, आरसी कांडपाल, केशर सिंह, कुंवर सिंह, नीरज सिंह आदि थे। उधर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार और निर्मला देवी ने अध्यापिकाओं के साथ महाप्रबंधक से विद्यालय की जीर्णशीर्ण स्थिति में सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा।

सात हजार स्टेशनों पर लगेंगे सीसीटीवी : अग्रवाल
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर भारत के सात हजार रेलवे स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हाल ही में 10 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही अगले तीन वर्षों में ट्रेनों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कोई निजी अस्पताल रेलवे कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देना चाहता है तो उससे केंद्र सरकार की चिकित्सा योजना के तहत रेलवे बोर्ड के मानक पूरे करने पर समझौता किया जा सकता है। अभी हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल से नियम के तहत समझौता हुआ है।



रेलवे जीएम के स्टेशन पर नहीं रुकने पर लोगों ने दिया धरना
बाजपुर। रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को स्टेशन का वार्षिक मुआयना करना था। सूचना पर हिंदु महासभा के मंडलीय सह अध्यक्ष हेम कांडपाल की अगुवाई में क्षेत्र के लोग स्टेशन पर पहुंचे थे। लोगों के एकत्र होने की खबर मिलने पर शाम साढ़े चार बजे रेलवे महाप्रबंधक की गाड़ी बिना रुके चली गई। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर सांकेतिक धरना दिया और स्टेशन मास्टर एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहां भाजपा नेता विमल शर्मा, बिट्टू चौहान, बिजेंद्र डोगरा, सौरभ परमार, प्रताप सिंह सेंगर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed