फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   work for development are not being done in Kashipur.

विधायक चौहान ने सरकार पर लगाया विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
work for development are not being done in Kashipur.
विधायक ने सरकार पर विधानसभा में क्षेत्र के विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने कई बार फीका और ढेला नदी की पिचिंग का निर्माण कराने के मुद्दे को विधानसभा में उठाया और प्रश्न उठाए लेकिन चार साल से सरकार ने दोनों नदियों पर पिचिंग का निर्माण नहीं कराया ।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि बरसात में जसपुर की फीका और काशीपुर की ढेला नदी में पानी आने से भूकटाव होता है। इससे किसानों को फसल का खासा नुकसान होता है। लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए उन्होंने 2017 में विधानसभा में प्रश्न लगाकर दोनों नदियों में पिचिंग कराने की मांग की थी। इन चार वर्षों में कई बार मामले को सदन में उठाया लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी नदियों में पिचिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह 2017 से सूत मिल में खाली पड़ी भूमि पर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण, मिनी स्टेडियम और तहसील भवन का निर्माण तथा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के पुनर्निर्माण कराने की मांग भी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक का क्षेत्र होने के कारण सरकार उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की उपेक्षा कर रही है। वार्ता में गजेंद्र चौहान, सुखदेव सिंह, नीरज विश्नोई, नईम प्रधान, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, सर्वेश चौहान, आफताब अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed