{"_id":"637facfb318ce62fd7729a60","slug":"women-workers-reached-dm-office-after-cutting-fingers-in-the-company-rudrapur-news-hld483109948","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कंपनी में अंगुलियां कटने पर डीएम कार्यालय पहुंची महिला श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कंपनी में अंगुलियां कटने पर डीएम कार्यालय पहुंची महिला श्रमिक
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे श्रमिक व पीड़ित महिला।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में महिला के हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। श्रम विभाग से भी न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित महिला बृहस्पतिवार को परिवार व अन्य श्रमिकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला कमलेश ने पांच दिन के भीतर न्याय नहीं मिलने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
पीड़ित महिला कमलेश ने बताया कि सिडकुल के सेक्टर -6 में स्थित एक कंपनी में वह ठेकेदार के अधीन काम करती थी। बिना प्रशिक्षण दिए ही कंपनी प्रबंधन व ठेकेदार ने उनसे हैवी मशीनों पर जबरन कार्य करवाया। इससे उसके हाथ की तीन अंगुली कट गईं। इसके बाद न तो कंपनी प्रबंधन और न ही ठेकेदार ने उसका इलाज करवाया। कमलेश ने मांग की कि उसे 20 लाख रुपये व कंपनी में स्थायी नौकरी दी जाए। अगर पांच दिनों के भीतर ऐसा नहीं हुआ तो वह डीएम कार्यालय परिसर में अनशन करेगी।
वहीं आरएम सिडकुल व ओसी कलक्ट्रेट मनीष बिष्ट ने महिला श्रमिक को बताया कि इस मामले में वे कार्रवाई कर रहे हैं। संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा गया है। वहां सुब्रत विश्वास, मंगल सिंह, इंद्र पाल सिंह, गणेश कुमार, लालाराम, बिरजू, रामदेई, प्रियंका, सुमित, रवि, प्रियंका आदि थे। संवाद