{"_id":"696fe17ce3f9f66eec06c620","slug":"women-were-trained-on-milk-processing-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-136031-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिलाओं को दुग्ध प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिलाओं को दुग्ध प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण दिया
Wed, 21 Jan 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। विवि में संचालित फार्मर फर्स्ट परियोजना के तहत कृषक महिलाओं को दुग्ध उत्पादों के प्रसंस्करण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें भीमताल ब्लॉक के सूरज्याला गांव की महिला किसानों ने भाग लिया।
पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग में आयोजित प्रशिक्षण का संचालन डाॅ. प्रभाकरन, डाॅ. प्रनिता सिंह व डाॅ. अमन कंबोज ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को पनीर, पेड़ा, बर्फी और अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण की वैज्ञानिक विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही दुग्ध उत्पादों के विपणन से होने वाले आर्थिक लाभ, पशुओं की देखभाल तथा उच्च गुणवत्ता वाले दूध उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। परियोजना अधिकारी डाॅ. एमए अंसारी, डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. नेहा आर्या व अरुण कुमार ने परियोजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला किसानों को प्याज के बीज वितरित किए गए।