{"_id":"57c052584f1c1bb57ed4f00c","slug":"women-s-cell-was-coined-by-slap-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के थप्पड़ से गूंजा महिला सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के थप्पड़ से गूंजा महिला सेल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
थ्ाप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर लोगों की चहल पहल से भरा एसएसपी कार्यालय एक महिला के थप्पड़ से गूंज उठा। पति के साथ पारिवारिक विवाद के निपटारे को महिला सेल पहुंची पत्नी ने आपसी विवाद में आपा खोकर पति के थप्पड़ जड़ दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। वहीं एकाएक पति के गाल पर पड़े थप्पड़ से पति भी सहम गया।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय स्थित महिला सेल में रोजाना कई लोग अपने पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए पहुंचते हैं और काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच बहस भी होती है। शुक्रवार को भी एक युवक अपनी पत्नी के साथ डेढ़ साल से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए महिला सेल पहुंचा। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इस दौरान पत्नी ने अपना आपा खोकर पति को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ की आवाज सुनकर दूसरे फरियादी भी वहां जमा हो गए।
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच बढ़ते तनाव को महिला पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर शांत कराया। पत्नी के गुस्से से बचाने के लिए पति को महिला सेल के कार्यालय में बैठा दिया गया। पत्नी करीब एक घंटे तक महिला सेल में हंगामा मचाती रही और पति डर के मारे चुपचाप महिला सेल में बैठा रहा।
विज्ञापन