फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   women protested against drug and alcohol

नशे के खिलाफ महिलाओं ने दिया धरना

Mon, 03 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 03 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
women protested against drug and alcohol
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

नशाबंदी को लेकर पूर्व विधायक नारायण पाल की अगुवाई में रोशनी संगठन की सैकडों महिलाओं ने चौकी परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध कच्ची शराब सहित अन्य प्रकार के नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन


रविवार सुबह दस बजे से रोशनी संगठन से जुड़ी विभिन्न गांवों की सैकड़ों महिलाएं पूर्व विधायक पाल की अगुवाई में चौकी के सम्मुख धरने पर बैठी। महिलाओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाए जाने के बावजूद कई गांवों में अवैध कच्ची शराब के तस्कर सक्रिय है। पाल ने कहा कि वह नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का और अधिक सहयोग चाहते है। पुलिस चाहेगी तो नशे का कारोबार नहीं पनप सकेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने नशे के खिलाफ 23 अक्तूबर को सरकड़ा चौकी और छह नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय में धरना देने की बात कही। चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने कहा कि सिपाहियों की कमी के बावजूद उन्होंने गत कुछ दिनों में कई शराब तस्करों को जेल भेजा है। उन्होंने क्षेत्र में नशे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का आश्वासन दिया। वहां शाकिर अली, जानकी देवी, देवकी देवी, कमला देवी, अल्हादी दास, कानन बाला, नत्थो देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed