{"_id":"649347fbb92591730b0bb014","slug":"women-killed-by-leopard-kashipur-news-c-235-1-shld1014-538-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: पशुओं का चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: पशुओं का चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 22 Jun 2023 05:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:00 PM IST
सार
महिला की चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण उस और दौड़े तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मोहम्मदपुर राजोरी गांव अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का गांव है जबकि उससे कुछ दूरी पर उत्तराखंड की सीमा प्रारंभ हो जाती है।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसपुर में जंगल से पशुओं का चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने निवाला बना लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मोहम्मदपुर राजोरी थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर यूपी निवासी कमलेश देवी (45) पत्नी मुरारी सिंह गांव के निकट उत्तराखंड सीमा में खेत से पशुओं का चारा लेने गई थी। खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर महिला को घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन
Kotdwar: नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा जाम, तस्वीरें
विज्ञापन
महिला की चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण उस और दौड़े तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मोहम्मदपुर राजोरी गांव अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का गांव है जबकि उससे कुछ दूरी पर उत्तराखंड की सीमा प्रारंभ हो जाती है। ऐसे में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम काफी देर तक यूपी व उत्तराखंड सीमा विवाद में उलझी रही। घटनास्थल पर कोतवाल जसपुर व अफजलगढ़ थाना प्रभारी ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नगीना बिजनौर वन रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा, वन दरोगा जगत सिंह, सुनील राजोरा, धर्मेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष अफजलगढ़ हमवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल गांव रायपुर के निकट का है।
विज्ञापन
जो जसपुर उत्तराखंड की सीमा में आता है। जसपुर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही की। इधर, विधायक आदेश चौहान ने घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। रायपुर गांव के ग्राम प्रधान कमरुद्दीन ने बताया कि घटनास्थल जसपुर क्षेत्र का है। तेंदुआ काफी दिनों से जंगल में दिखाई दे रहा था। महिलाओं और बच्चों ने खेतों पर जाना भी छोड़ दिया था। उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी।