फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women is participating in bringing Kanvar

कांवड़ लाने में महिलाएं भी नहीं पीछे 

Tue, 13 Feb 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।  Updated Tue, 13 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Women is participating in bringing Kanvar
काशीपुर में हरिद्वार से कांवर लेकर पहुंची एक महिला। - फोटो : Amar Ujala
एक समय था जब पुरुष ही कांवड़ लाते थे। लेकिन, महिलाएं भी कांवड़ ला रही हैं। हर साल हरिद्वार से कांवड़ लाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। शिवरात्रि पर 143 किलोमीटर पैदल चल कर महिलाएं शिव का जलाभिषेक कर रही हैं। इस बार क्षेत्र से कांवड़ लाने वालों में 35 फीसदी महिलाएं और लड़कियां हैं। महिलाओं के अनुसार वह मन्नत पूरी होने और मन की शांति के लिए कांवड़ लेने जाती हैं। रास्ते में पड़ने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जब किसी काम को करने का संकल्प लिया जाता तो मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाता है।
विज्ञापन


 सातवीं बार घर से अकेले कांवड़ लेकर आ रही हूं। भक्ति में न तो रास्ता लंबा लगता है, न ही थकान होती है। कांवड़ लेकर आने में मन को शांति मिलती है। 
विज्ञापन

 किरन गुप्ता, विवेक नगर, रुद्रपुर
दूसरी बार कांवड़ लेकर आ रही हूं। शिवजी की परिवार पर बड़ी कृपा रही है। जगह-जगह रुकने की अच्छी व्यवस्था थी। रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
  बबली, गौशाला, काशीपुर।
 भोले शंकर की कृपा से मैं दूसरे साल बिना किसी परेशानी के सकुशल कांवड़ लेकर आ रही हूं। मेरे पति भी साथ है। मैं महादेव की रोजना पूजा अर्चना करती हूं। -
विज्ञापन
विज्ञापन

 रोहनी चौहान, काशीपुर
मेरे पति बीमार रहते हैं। भोले से बीमारी ठीक होने की मन्नत मांगी है, इसलिए पति के साथ कांवड़ लेकर आईं हूं। महादेव की कृपा से थकान नहीं लगी है। -
 मिथलेश, ग्राम मोतीपुरा, थाना स्वार (रामपुर) यूपी। 


 15 फुट लंबी कांवड़ लेकर काशीपुर पहुंचे शिव भक्त
 काशीपुर। इस बार भोले के भक्त 15 फुट की कांवड़ में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए हैं। डिफेंस कालोनी कुंडेश्वरी निवासी मोनू, मनीष कश्यप, कपिल सैनी, विजय कश्यप, सुमित ने 15 फुट लंबी और ऊंची कांवड़ बना कर हरिद्वार से गंगा जल लेेकर आए    हैं। कांवड़ बनाने में लगभग दस हजार रुपये खर्च आया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed