फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women empowerment.

बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा पर काम कर रहीं पुष्पा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women empowerment.
समाज सेविका पुष्पा कांडपाल। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। समाजसेविका पुष्पा कांडपाल बच्चों के संरक्षण और सुरक्षा पर काम कर रही हैं। 24 साल से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं बच्चों को उनके हक दिलाने के लिए विभिन्न मंचों पर काम किया। वर्तमान में चाइल्ड लाइन में करीब 22 केसों का निस्तारण कराया। उनके प्रयासों से आज 27 बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन

मूलत: अल्मोड़ा जिले की रहने वाली पुष्पा कांडपाल ने 1998 से समाजसेवा शुरू की थी। पुष्पा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 2500 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एक मंच पर लेकर आईं। जिससे इन महिलाओ में नेतृत्व क्षमता उभर कर आई। साथ ही महिलाओं की सामाजिक आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया। महिला समाख्या प्रोग्राम के अन्तर्गत पुष्पा कांडपाल ने जिले की 57 महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम के अंतर्गत न्याय दिलाया।
विज्ञापन

जमीन के विवाद, पारिवारिक विवाद, यौन हिंसा के मामलों में पैरवी की। ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले की चाइल्ड लाइन में प्रभावित बालकों के संरक्षण व सुरक्षा के मामले भी उनकी ओर से देखे जा रहे हैं। अब तक 44 केसों का निस्तारण करा चुकी हैं। कोविड काल में भी उनकी ओर से कोरोना से जान गंवाने वाले अभिभावकों के प्रभावित 27 बालकों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने में भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed