{"_id":"5e541a878ebc3ef3fb65f67f","slug":"women-died-in-kashipur-kashipur-news-hld374969740","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मृतका कुसुम का फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। इलाज के लिए ले जाते समय महिला की मौत हो गई है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्तेजित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी कुसुम देवी का 2009 में वहीं के गजेंद्र सिंह संग विवाह हुआ था। उनकी एक छह साल की बेटी है। रविवार रात कुसुम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर कुसुम के मायके वालों ने उसकी ससुराल पहुंचकर हंगामा काटा। आरोप-प्रत्यारोप के चलते दोनो पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत कराया।
मृतका के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि कुसुम के ससुराली उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वह उसे मायके भी नहीं आने देते थे। ससुरालियों ने उसके बीमार होने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
उधर, मृतका के पति गजेंद्र का कहना है कि कुसुम पिछले छह माह से बीमार थी। डॉक्टरों ने उसके अंडाशय में गांठ बताई थी। इसके अलावा उसके रक्त में संक्रमण भी था। रविवार रात हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय कुसुम ने टांडा तिराहे के पास दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में खून की कमी और हार्टअटैक को मौत की वजह बताया गया है। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
-------
संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत
काशीपुर। कुंडा निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम न कराए जाने के कारण उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
कुंडा निवासी नन्हे (42) पुत्र छोटे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे भी है। रविवार शाम वह अपने कुछ साथियों के साथ काम से गया था। रात में साथी उसका शव लेकर घर पहुंचे। परिजनों के अनुसार हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। एसओ कुंडा राजेश यादव ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद