फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women Demands Road

सड़क के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women Demands Road
नानकमत्ता में सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 18 वर्ष पूर्व बनी सड़क की दुर्दशा पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। किसी भी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी की ओर से अब तक सड़क निर्माण की सुध न लेने से सैकड़ों आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर उतर कर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत 2003 में पिछली सुनखरी, धूमखेड़ा, कोदाखेड़ा को राष्ट्रीय राज्य मार्ग से जोड़ने के लिए बनी सड़क देखरेख के अभाव में बुरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क में एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों से सड़क के पुनर्निर्माण की कई बार मांग की गई। सुनवाई न होने पर हताश ग्रामीणों ने पिछले दिनों सड़क बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया।
विज्ञापन

बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने समिति के बैनर तले सड़क पर उतर कर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष रजनेश राणा ने कहा कि पिछली सुनखरी को अन्य ग्रामों को जोड़ने वाले सभी मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। ग्राम नगला से सुनखरी तक गन्ना विकास समिति की ओर से बनाई गई सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों से मांग के बावजूद अभी तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। संघर्ष समिति सड़क निर्माण के लिए शीघ्र जनप्रतिनिधियों तथा उच्चाधिकारियों का घेराव करेगी। वहां समिति उपाध्यक्ष कमल वोहरा, नवीन सिंह राणा, लता देवी, सरस्वती देवी, किरण देवी, अनीता चंद, कलावती चंद, शांति देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed