फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women Beaten by husband

Udham Singh Nagar News: दो लाख नहीं दिए तो पत्नी पर किए चाकू से कई वार

Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women Beaten by husband
रुद्रपुर। दो लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने सड़क पर ही चाकू से कई वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के शाला बिलारी निवासी सलोनी ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी। बताया 15 जून 2024 को उसकी शादी सुनील के साथ हुई थी। एक माह बाद सास कमलेश, जेठ अनिल, ससुर भारत सिंह, ननद काजल और पति सुनील उनको कम दहेज लाने का ताना देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। परेशान होने पर उसने पिता को उत्पीड़न की बात बताई।
विज्ञापन

सात मई को दादा उग्रसेन उसे ससुराल से शिव नगर रुद्रपुर ले आए थे। उसके ससुर और ननद भी रुद्रपुर में ही नौकरी करते हैं।
17 मई को वह दूध लेने नजदीक में दुकान पर गई थी। वहां पति ने उससे दो लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही। इन्कार करने पर पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उनके गर्दन के साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर वार किया गया। भीड़ एकत्र होता देख पति भाग गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पति पर जान से मारने की मंशा से हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कोई काउंसलिंग नहीं चाहती है। पुलिस ने पति, सास, जेठ, ससुर,और ननद पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed