{"_id":"358df74c3ac3378040fda686e55ba8fd","slug":"women-and-workers-killed-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला और श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला और श्रमिक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सड़क हादसों में एक महिला सहित युवक की मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जसपुर में अपने पुत्र की शादी का निमंत्रण देने भाई के घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम देवीपुरा निवासी अशोक चौहान के पुत्र परमेंद्र सिंह चौहान की 19 अप्रैल को शादी है। बृहस्पतिवार को अशोक चौहान और उसकी पत्नी शशी देवी मोटरसाइकिल से अपने भाई पूरन सिंह चौहान निवासी ग्राम नावका के घर शादी का निमंत्रण देने जा रही थी। बनेली नदी के पास पीछे से आ रही देहरादून रोडवेज डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शशी देवी (50) की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसके पति अशोक चौहान (53) गंभीर रूप से घायल हो गए। रोडवेज बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। बाइक चालक अशोक कुमार हेलमेट नहीं पहने हुए था। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
उधर काशीपुर के ग्राम हरियावाला निवासी विजय कुमार(19) पुत्र भोपाल सिंह महुवाखेड़ागंज स्थित एक पेपर मिल में श्रमिक है। बीते बुधवार की रात वह ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहा था। इस बीच मुरादाबाद रोड स्थित वीडियोकॉन फैक्ट्री के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल को सरकारी अस्पताल लेकर आई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन