फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman was tried to kidnapped from house

घर में घुसकर युवती को उठाने का प्रयास

Tue, 14 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
woman was tried to kidnapped from house
अपहरण्‍ा - फोटो : अमर उजाला

भूरारानी क्षेत्र में रविवार रात को दबंगों ने एक घर में घुसकर युवती को अगवा करने के प्रयास किया। विरोध करने पर परिजनों के साथ जमकर मारपीट भी की गई। युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


युवती को उठाने के प्रयास की सूचना से गांव में खलबली मच गई। घटना के बाद युवती ने जहर खा लिया, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम भूरारानी की दुर्गा कालोनी निवासी एक व्यक्ति के घर में कुछ दबंग किस्म के युवक घुस आए और युवती को उठाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। शोरशराबा मचने पर पड़ोस के लोग एकत्र होने लगे। मौका पाकर आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में युवती, उसका चाचा और आरोपियों में से एक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया  गया। गांव में युवती को उठाने की प्रयास की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी। 


युवती के पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को परेशान किया जाता है। विरोध पर गालीगलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो जाते है। उधर, बताया जा रहा है कि घटना से गुस्साई युवती ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed