{"_id":"689cf1dcb482d566bb055754","slug":"woman-involved-in-smack-smuggling-arrested-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110897-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्मैक तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्मैक तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार
Thu, 14 Aug 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। स्मैक तस्करी में लिप्त एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से पुलिस ने 9.10 ग्राम स्मैक बरामद की। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार शाम एसआई मनोज जोशी, कांस्टेबल शुभम सैनी, नवनीत कुमार व महिला कांस्टेबल काली सैलाल बलखेड़ा मार्ग पर गश्त पर थे। ग्राम सिद्धा नवदिया सड़क किनारे खड़ी महिला पुलिस टीम को टीम को देखकर गांव की ओर भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर महिला को पकड़ लिया। उसके पास से 9.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना बताया। बताया कि उनका पुत्र पचपेड़ा खेमपुर से तस्कर से स्मैक खरीद कर लाया था। वह उसकी पुड़िया बना कर नशे के आदी नशेड़ियों को बेचती है।