फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman gave birth to three babies

महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

Sat, 20 Jan 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 20 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth to three babies
काशीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती नवजात तीन शिशु। - फोटो : अमर उजाला

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बलवंत सिंह के घर एक साथ तीन खुशियां आईं। यहां के महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई उनकी पत्नी ने ऑपरेशन के जरिए तीन शिशुओं को जन्म दिया। जच्चा और बच्चे स्वस्थ बताए गए हैं। 

विज्ञापन


ग्राम सरकरा ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी बलवंत सिंह पुत्र हरि सिंह का विवाह डूंगरपुरी निवासी भजन सिंह की पुत्री बीना के साथ एक मई 2017 को हुआ था। कुछ समय बाद बीना गर्भ से हो गई। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने महिला को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर देर शाम महिला चिकित्सक डॉ. आकांक्षा अग्रवाल ने महिला का ऑपरेशन किया। बीना ने एक साथ तीन शिशुओं (एक लड़का दो लड़कियां) को जन्म दिया। डॉक्टर के मुताबिक नवजात शिशु (लड़का) का वजन एक किलो पांच सौ ग्राम, एक लड़की का वजन एक किलो सात सौ ग्राम और दूसरी लड़की का वजन एक किलो नौ सौ ग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। तीन शिशुओं के एक साथ जन्म लेने की सूचना पर परिवार और रिश्तदारों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed