फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman dies during treatment in private hospital, commotion

Udham Singh Nagar News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा

Mon, 26 Feb 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment in private hospital, commotion
मृतका कंचन का फाइल फोटो
बाजपुर। रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम गदरपुर के सकेनिया मोड़ निवासी सुरेश की 22 वर्षीय पत्नी कंचन की तबीयत खराब हो गई। जिस पर परिजन आनन फानन में कंचन को रामपुर रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान कंचन की मौत हो गई। जिस पर परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल स्टाफ को खूब खरी खोटी सुनाई। सूचना पर एसएसआई जसबीर चौहान, एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा पवन कुमार कश्यप का आरोप है कि अस्पताल में कंचन को एक इंजेक्शन लगाया गया जिसके बाद कंचन ने दम तोड़ दिया। मृतका के दो बेटे है। इधर पुलिस अस्पताल के एक कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने मात्र प्राथमिक इलाज किया है। भर्ती नहीं किया था। जो आरोप लगाए जा रहे है। वह निराधार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed