फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman dies after being hit by truck

Udham Singh Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 19 Feb 2024 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck
सीमा  फाइल फोटो। - स्रोत- परिजन।
खटीमा/नानकमत्ता। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से रविवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। घायल महिला करीब 50 मीटर दूर तक ट्रक के साथ घिसटती हुई गई। आरोपी चालक फरार हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



सड़ासड़िया निवासी सीमा (42) पत्नी स्व. भजनलाल घरों में बर्तन धोने और साफ-सफाई का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करती थी। रविवार सुबह करीब छह बजे वह घर से काम के लिए निकली थी। सड़ासड़िया के पास हाइवे किनारे वह पैदल चल रही थी। तभी पीछे से आए प्लाई लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि घायल महिला को ट्रक करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया और फिर पलट गया। हादसे के बाद उसमें लदे प्लाई बोर्ड सड़क पर फैल गए, जिससे जाम की स्थिति हो गई। इधर 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ट्रक को नींद को नींद की झपकी लगने के कारण दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


कोरोना काल में हो गई पति की मौत
परिजनों ने बताया कि सीमा के पति भजनलाल की कोरोना काल के समय मृत्यु हो गई थी। उसके बाद सीमा पर अपने परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी आ गई थी। मृतका का बड़ा पुत्र अभिषेक भी मजदूरी करता है। बड़ी पुत्री ज्योति 12वीं, छोटी पुत्री पायल नवीं और छोटा पुत्र संजय सातवीं में पढ़ते हैं। महिला सड़ासड़िया में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहती थी। उनका परिवार मूलरूप से रामपुर, यूपी का रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed