फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman dead after scarf and burqa get stuck in bike chain in bajpur

Bajpur Road Accident: संपादक की पत्नी का बाइक की चेन में फंसा बुर्का, मौत

Thu, 26 Oct 2023 01:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Oct 2023 01:54 PM IST
सार

साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक दानिश सैफी बुधवार शाम अपनी पत्नी सोनम सैफी (34) के बाइक से बाजपुर शहर की ओर आ रहे थे। तभी सोनम का बुर्का बाइक में फंस गया। इस कारण सोनम सड़क पर गिर कर घायल हो (Bajpur Road Accident) गईं।

विज्ञापन
Woman dead after scarf and burqa get stuck in bike chain in bajpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक सवार महिला का बुर्का चेन में फंस गया। इससे सड़क पर गिरी महिला की मौत हो (Bajpur Road Accident) गई। गांव बरहैनी निवासी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक दानिश सैफी बुधवार शाम अपनी पत्नी सोनम सैफी (34) के बाइक से बाजपुर शहर की ओर आ रहे थे। 

विज्ञापन


उन्हें जन्मदिन की पार्टी में शामिल होना था। वह हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित एक होटल के सामने पहुंचे, तब तक सोनम का बुर्का बाइक में फंस गया। इस कारण सोनम सड़क पर गिर कर घायल हो गईं। 
विज्ञापन


आनन फानन सोनम को अचेत अवस्था में काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल से शव को घर ले आए। शोक जताने वालों का दानिश के घर तांता लगा है। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। सोनम की बहन पप्पी बेंगलुरु में रहतीं हैं। उनके आने पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे शव दफनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed