{"_id":"6734887e3554ac1e3e0032f8","slug":"woman-crushed-by-unknown-vehicle-in-jaspur-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा...बेटा गंभीर, विवाद समारोह से लौट रही थी सुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा...बेटा गंभीर, विवाद समारोह से लौट रही थी सुनीता
Wed, 13 Nov 2024 04:37 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:37 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जबकि मृतका के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जबकि मृतका के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार की देर शाम निवारमंडी गांव में शहजादपुर थाना शेरकोट जिला बिजनौर निवासी सुनीता देवी (45) अपने पुत्र गोविंद कुमार के साथ शादी में शामिल होकर वापस बाइक से घर लौट रही थीं। तभी हाईवे पर राजा पेट्रोल पंप के सामने धर्मपुर गांव से पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व महिला के पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि घटना की अभी तक तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन