{"_id":"62cdc8fa7d8b2778c23dae0f","slug":"woman-claims-marriage-with-bank-manager-rudrapur-news-hld4688863154","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बैंक मैनेजर के साथ शादी का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने बैंक मैनेजर के साथ शादी का किया दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। हनी ट्रैप के आरोपों से घिरी महिला ने बैंक मैनेजर को झूठा करार देते हुए प्रेस वार्ता की। महिला ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्रशासन से अनुमति लेकर रिसेप्शन का आयोजन किया था। बाद में काली मंदिर में दोनों ने शादी की। मां व दो भाइयों के साथ मीडिया से मुखातिब महिला ने बैंक मैनेजर पर कई आरोप लगाए।
महिला ने कहा कि शादीशुदा होने के बाद भी बैंक मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने अविवाहित होने की बात कहते हुए उसे झांसे में रखा। शादी के बाद पति के पहले से विवाहित होने की बात पता चली। आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर पति पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस में पति की शिकायत के बाद महिला हेल्प लाइन में बीते तीन माह से काउंसिलिंग चल रही है। इसके बाद पति के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया है जो विचाराधीन है।
कहा कि पति ने न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया था जो कि निरस्त हो चुका है। वहीं महिला ने भरण-पोषण का वाद न्यायालय में दायर किया है। महिला ने कहा कि पति आरोपों से बचने के लिए मनगढ़ंत कहानी बना रहा है। वहीं पति शैलेंद्र कुमार ने दो दिन पहले डीडी चौक स्थित रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता के दौरान महिला पर हनी ट्रैप का आरोप लगाया था। संवाद