Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman accuses husband of blackmailing her by making obscene videos

Udham Singh Nagar News: महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर पति पर ब्लैकमेल का लगाया आरोप

Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses husband of blackmailing her by making obscene videos
काशीपुर। एक महिला ने अपने पति व सगे रिश्तेदार पर एआई से जनरेट की गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृपाल आश्रम के पास कवि नगर निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि उसका पति नितिन निवासी किरतपुर, जिला बिजनौर निवासी ने मोबाइल से बीती 14 जून को व्हाट्सएप पर अपमान जनक संदेश भेजे। इसके बाद में उसकी एआई से जनरेट की गई अश्लील तस्वीरें भेजकर उसे धमकाना शुरू कर दिया। बताया कि बीती 18 जुलाई को काशीपुर कोर्ट परिसर के पास नितिन एक वाहन से उसके पास आया और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर कहा कि मेरी बात नहीं मानी तो तेरे अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। उसी रात नितिन ने एक और आपत्तिजनक संदेश भेजा।
विज्ञापन

बताया गया कि बीती 20 जुलाई को गौरव धीमान नामक व्यक्ति के मोबाइल से भी व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर आपत्तिजनक बातें कही गई। वह स्वयं साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि की है और उसके पिता भी गरीब हैं। शिकायत के साथ कथित स्क्रीनशॉट की प्रतियां भी कोतवाली में जमा करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीपक सिंह ने बताया महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed